Blog kaise likhe: जाने आर्टिक्ल लिखने का सही तरीका

ब्लॉग या आर्टिक्ल लिखना अपने आप मे ही एक कला हैं। अगर आपको ये कला आती है तो आप अपने इस लेखन की कला से अपने पाठको का दिल जीत सकते हैं और पाठको को, आर्टिक्ल पूरा अंत तक पढ़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं। अगर आप एक नया ब्लॉग बनाने या एक नया आर्टिक्ल लिखने की सोच रहे है तो आपको लेख लिखने का सही तरीका जरूर आना चाहिए। अन्यथा पाठक आपका आर्टिक्ल पूरा पढे बिना ही जा सकता हैं। हम आपको इस लेख के जरिये आर्टिक्ल लिखने का सही तरीका बताएँगे। इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे की blog kaise likhe इसके साथ-साथ आप एक seo friendly article लिखना भी सीख जाएंगे।


Blog kaise likhe | Article kaise likhe

कोई भी लेख लिखने से पहले हमें उस लेख का ढांचा तैयार कर लेना चाहिए। क्योंकि एक सही ढांचा हमे हमारे लेख के विषय वस्तु से भटकने नहीं देता और हम हमारे विषय से, लेख के अंत तक जुड़े रहते हैं। किसी भी आर्टिक्ल के मुख्य ढांचे में ये चार चीज़ें जरूर होनी चाहिए।

शीर्षक (Title)

आर्टिक्ल का शीर्षक ऐसा होने चाहिए जिसे पढ़ने के बाद पाठक को ये पता चल जाये की, उसे इस आर्टिक्ल में क्या पढ़ने को मिलेगा। इसके साथ-साथ हमे अपने आर्टिक्ल के शीर्षक को आकर्षक बनाना होगा ताकि पाठक हमारे आर्टिक्ल के शीर्षक को पढ़ते ही लिंक पर क्लिक कर दे।

परिचय (Introduction)

जब पाठक किसी भी आर्टिक्ल के लिंक पर क्लिक करता हैं तो वो सबसे पहले ज़्यादातर ऊपर से आर्टिक्ल पढ़ना शुरू करता हैं। अगर हम अपने आर्टिक्ल के शुरुआत मे ही पूरे आर्टिक्ल का एक परिचय दे दे तो पाठक परिचय पढ़ने के बाद समझ जाएगा की जो जानकारी उसे चाहिए वह जानकारी उसे इस आर्टिक्ल में मिलेगी या नहीं।

इस से पाठक के पूरा लेख पढ़ने की उम्मीद बढ़ जाती हैं। क्योंकि बहुत बार आर्टिक्ल लिखते वक्त हम ये भूल जाते हैं की आर्टिक्ल हमेशा यूजर-फ्रेंडली होना चाहिए।

किसी भी आर्टिक्ल का परिचय लिखते वक्त हमे सबसे पहले आर्टिक्ल की थोड़ी भूमिका बनानी चाहिए और अपने आर्टिक्ल के विषय से जुड़े कुछ तथ्य आधारित प्रश्न भी लिखने चाहिए। ये चीज़ें पाठक मे थोड़ी जिज्ञाशा बढाती हैं और उसे पूरा लेख पढ़ने को प्रेरित करती हैं।

मुख्य सामग्री (Main Content)

किसी भी विषय पर आर्टिक्ल लिखने के लिए हमे उस विषय के सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। किसी विषय की किस बात को कितना लिखना हैं और कितना छोड़ना हैं इसका निर्णय भी सोच समझ के लेना चाहिए। क्योंकि बहुत बार किसी विषय पर पाठक को जो जानकारी चाहिए हम उसे छोड़ देते हैं।

हमारा आर्टिक्ल भले ही उस विषय पर रेहता हो लेकिन हम पाठक को वो नहीं दे पाते जो उसे चाहिए। जिसकी वजह से हमारा ब्लॉग पाठक के नजरों में मूल्यवान नहीं साबित हो पाता और अगली बार उस पाठक के हमारे ब्लॉग पर आने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

आर्टिक्ल को लिखने से पहले हमे हमारे चुने गए विषय को अच्छे से सर्च और रिसर्च कर लेना चाहिए। इस दौरान मिले सारे तथ्यों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को एक अलग डॉकयुमेंट फ़ाइल में सेव कर लेना चाहिए जिससे की हम आर्टिक्ल लिखते वक़्त कुछ भी भूलें ना।

हमे हमेशा आर्टिक्ल में हेयडिंग और सब हेयडिंग बनानी चाहिए इससे आर्टिक्ल को पढ़ने मे आसानी होती है। आर्टिक्ल में आप बहुत जगह विषय से जुड़ी फोटोस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी चीज़ें आर्टिक्ल की पठनीयता (Readability) को तो बढ़ती ही है इसके साथ-साथ हमारा आर्टिक्ल और भी आकर्षक लगने लगता हैं।

सारा आर्टिक्ल लिखने के बाद हमे हमारे आर्टिक्ल की अच्छे तरीके से जांच कर लेनी चाहिए। क्योंकि बहुत बार आर्टिक्ल लिखते वक़्त गलतियाँ हो जाती हैं जो अर्थ का अनर्थ कर देती है।

निष्कर्ष (Conclusion) / सारांश (Summary)

आर्टिक्ल के अंत में आप, पूरे आर्टिक्ल का निचोड़ यानि निष्कर्ष जरूर लिखे। पाठक बहुत बार समय कम होने की वजह से बड़े आर्टिक्लस को नहीं पढ़ते। अगर आपके आर्टिक्ल में निष्कर्ष हैं तो आपके पाठको के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती हैं।

आर्टिक्ल का ये हिस्सा लिखते वक़्त हमेशा ध्यान रखे की आर्टिक्ल के विषय की संछिप्त जानकारी इस्स हिस्से में मिलनी चाहिए। इसके अलावा इस हिस्से को पढ़ने के बाद पाठक को लगना चाहिए की उसे इस आर्टिक्ल से उसके काम की जानकारी प्राप्त हुई हैं।


Seo friendly article kaise likhe

अभी तक आप समझ जी गए होंगे की article kaise likhte hain. लेकिन किसी आर्टिक्ल को सिर्फ लिखने भर से ही काम ख़त्म नहीं होता। हमे उस आर्टिक्ल को seo friendly भी बनाना पड़ता है, ताकि वो अपने सही पाठक तक पहुँच पाये।

Seo friendly आर्टिक्ल लिखने के लिए आपको सबसे पहले अपने Blog niche से जुड़ा एक ऐसा टॉपिक चुनना पड़ेगा, जिसे लोग ज्यादा सर्च कर रहे हो और उस विषय पर ज्यादा आर्टिक्लस भी ना हो। उसके बाद उस विषय से जुड़े अधिक से अधिक keywords को खोजना होगा।

इससे हमे ये पता लग जाएगा की हमे किस keyword को अपने आर्टिक्ल में लिखना हैं और किस को नहीं। जिस keyword पर ज्यादा सर्च हो, हमे पहले उस keyword को प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रहे की उस keyword की difficulty (KD) कम होनी चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों अलग-अलग तरह के ब्लोगों के लिए अलग-अलग तरह के आर्टिक्लस लिखे जाते हैं। लेकिन जो तरीका हमने बताया है वो ज़्यादातर ब्लॉगरस  इस्तेमाल करते हैं। इस तरीके मे सबसे पहले विषय का परिचय फिर उसकी मुख्य सामग्री के बाद उस विषय का निष्कर्ष होता हैं जिससे पाठक को पढ़ने मे आसानी होती हैं। 

हमारे द्वारा बताए गए तरीके से आप एक अच्छा आर्टिक्ल लिख सकते हैं। बस आपको लगातार लिखने का प्रयास करते रहना होगा। साथ मे आपको आपनी शब्दावली भी मज़बूत करनी होगी ताकि आप ज्यादा से ज्यादा प्रभावी आर्टिक्ल लिख सके। हम आशा करते हैं की आप अभी तक समझ गए होंगे की एक सही blog kaise likhe और अपनी बात लोगो तक सही तरीके से कैसे पहुंचाए।

Share:

No comments:

Post a Comment

Labels

Labels

Contact

Name

Email *

Message *